कांग्रेस सह प्रभारी लैतफ्लांग का कोरबा दौरा आज, कोरबा और रामपुर में बैठकों का आयोजन

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा – जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने जानकारी देते हएु बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस सह प्रभारी सुश्री लैतफ्लांग का दौरा कार्यक्रम रामपुर एवं कोरबा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित है ।

प्रात: 11 बजे टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के जिला, ब्‍लॉक, एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के साथ – साथ निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक होगी । तत्‍पश्‍चात दोपहर 3 बजे रामपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला, ब्‍लाॅक, मंडल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक रामपुर में आयोजित है ।

बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं विधायक फूलसिंह राठिया उपस्थित रहेंगे ।

बैठक हेतु निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, जिला, ब्‍लॉक एवं मंडल के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

 

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now