उद्योग मंत्री एवं महापौर के प्रयासों से 5.93 करोड़ रूपए के डामरीकरण हेतु नगरी निकाय विभाग ने किया स्वीकृत*

कोरबा छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के प्रयासों से कोरबा शहर के चार प्रमुख मार्गो के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से दी गई है। इन सड़कों के डामरीकरण से शहर के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

(1)पावर हाउस रोड नहर पुल से उषा कॉम्लेक्स रेलवे फाटक अंडरब्रिज रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 112.55 लाख

(2)रेलवे फाटक से पुराना बस स्टैंड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 156.90 लाख

(3)जैन चौक से घंटाघर तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 125.00 लाख

(4)घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य 199.00 लाख के डामरीकरण की स्वीकृति मिली है

स्वीकृति मिलने पर महापौर संजू देवी राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी एवं कोरबा विधायक एवं मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार में आज कोरबा नगर को विकास कार्यों के लिए भरपूर फंड मिल रहा है। विकास कार्यों को नए आयाम मिल रहे हैं। विकास का कार्य निरंतर जारी रहेगा

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now