कोरबा छत्तीसगढ़
ग्राम कोलिहामुड़ा में आज सातगढ़ कंवर सामाजिक कल्याण समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रहलाद सिंह कंवर के मुख्य आतिथ्य में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा से चि. राजपाल कंवर एवं सौ.का. अनीता कंवर को प्रथम पुत्री रत्न मुस्कान कंवर की प्राप्ति के शुभ अवसर पर कंवर समाज के जेष्ठ-श्रेष्ठ सगा बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने परिवार को शुभाशीष प्रदान किया। उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में श्री संतोष कुमार कंवर (गौटिया ) सह सचिव आछीदादर(मोहनपुर) श्री करन कंवर, श्री नारायण सिंह कंवर, श्री कल्याण सिंह कंवर, श्री हीरा सिंह कंवर एवं श्री सतपाल सिंह कंवर, इंद्रपाल सिह कँवर, माखन सिह एवंजिलाध्यक्ष सुष्मा रवि रजक जनपद सदस्य कमल बेलदार शामिल रहे।
अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह कंवर ने नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुत्री का जन्म परिवार और समाज के लिए सौभाग्य का प्रतीक है। उन्होंने सगा बंधुओं को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं एवं आशीर्वचन के साथ हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह, आत्मीयता और सामाजिक एकजुटता का वातावरण बना











