कोरबा छत्तीसगढ़
काेरबा – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सर्वमंगला मॉं के दर्शन से जन्मदिन मनाने की शुरूआत करेंगे । उक्त जानकारी देते हुए उनके निज सचिव ने बताया कि एक मार्च रविवार को प्रात: 9.15 बजे अपने दर्री रोड स्वर्ण सिटी निवास से मां सर्वमंगला मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां मां सर्वमंगला माता के दर्शन एवं पूजा – पाठ करेंगे और वृद्धाआश्रम में वृद्धजनों से मुलाकात कर आशीर्वाद लेंगे तत्पश्चात् 10 बजे मुड़ापार स्थित काली मंदिर पहुंचकर काली मां के दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगे । उसके बाद 10.30 बजे से पूरे दिन दर्री रोड स्थित स्वर्ण सिटी निवास पर भेंट मुलाकात करेंगे ।











