पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, की.पी. नगर, कोरबा में भव्य रूप से सम्पन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् एवं राज्यगीत के सामूहिक गायन के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ। अतिथियों को शाल व स्वदेशी वस्तुओं से बने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।

 

*संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प*

 

उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण ही संगठन की शक्ति है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मंडल व बूथ स्तर पर भी इसी प्रकार प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि कार्यकर्ता वैचारिक रूप से सशक्त और संगठित रूप से सक्रिय बनें। प्रथम सत्र में जिला प्रभारी श्री अनिल केसरवानी जी ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र राष्ट्र प्रथम की भावना है, जिसे कार्यकर्ता अपने आचरण में उतारें।

 

*नवाचार से लेकर पंच परिवर्तन तक गहन मंथन*

 

द्वितीय सत्र में विधानसभा सह योजना बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

तृतीय सत्र में पीपीटी प्रशिक्षण नवाचार की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की तथा वक्ता के रूप में जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने संगठनात्मक नवाचार एवं कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। चतुर्थ सत्र पीपीटी पंच परिवर्तन की अध्यक्षता पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा ने की। मुख्य वक्ता नलीनेश ठोकने ने अपने प्रभावी वक्तव्य में कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से भाजपा समाज के हर वर्ग तक विकास और सुशासन का संदेश पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

*जिज्ञासा समाधान के साथ हुआ समापन*

 

पंचम एवं समापन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने की। रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और सक्रियता पर बल दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री अजय विश्वकर्मा ने व्यक्त किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, लक्की नंदा, रूक्मणी नायर, रेणुका राठिया, नवीन अरोड़ा, अजय कंवर, सतीश झा, कमला किंडो, नवीन मार्कंडेय, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, अजय चंद्रा, अमीलाल चौहान, कुल सिंह कंवर, रामनारायण सराफ, प्रीति स्वर्णकार, डॉ. विजय राठौर, उत्तम सिंह रंधावा, वैभव शर्मा, राजेश लहरे, दीपक चावड़ा, नीरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडलों की प्रशिक्षण टोली एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पूरे आयोजन में संगठनात्मक ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता और आगामी अभियान की ठोस तैयारी का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध नजर आई। यह कार्यशाला आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी जनसंपर्क अभियान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now