यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले राज पटेल को महापौर ने प्रदान की 01 लाख रू. की प्रोत्साहन राशि

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा 17 फरवरी 2026 – महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मानसनगर कोरबा के निवासी श्री राज पटेल को सम्मानित करते हुए 01 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि महापौर सम्मान निधि से प्रदान की तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।

नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र. 19 मानसनगर कोरबा के रहने वाले श्री राज पटेल ने संघ लोकसेवा आयोग द्वारा 22 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है, नगर निगम केारबा क्षेत्र के वे पहले ऐसे युवा हैं, जिन्होने इस कठिन परीक्षा को पास किया है, उनके यह उपलब्धि कोरबा के लिये गौरव का विषय है। आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित अपने कक्ष में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने श्री राज पटेल को उनकी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया तथा महापौर सम्मान निधि से 01 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। महापौर श्रीमती राजपूत ने श्री पटेल को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनके माता-पिता एवं परिजनों को हार्दिक बधाईयॉं भी दी। इस मौके पर श्री राज पटेल की मॉं श्रीमती शकुंतला पटेल व उनके परिजन, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, महापौर के निज सहायक सचिन तिवारी, संजय झा आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now