पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर श्री राम कथा का श्रवण किया

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा : सेक्टर-5 बालको स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्रीराम लला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर परिसर में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए और सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात श्रीराम कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लिया। कथा के दौरान आचार्य द्वारा श्रीराम और भरत मिलन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अखण्‍ड नवधा रामायण, श्रीराम कथा, श्रीमद् भागवत कथा और शिव कथा जैसे धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं और भातृत्‍व भाव की भावना को जागृत करता है ।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now