पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा – शारदा बिहार कोरबा में देवेन्‍द्र श्रीवास परिवार के तत्‍वाधान में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्‍ताह का भव्‍य आयोजन किया गया है । कथा के पांचवे दिन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आयोजन स्‍थल पहुंचकर श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया ।

 

इस माैके पर श्री अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्‍कार, सदभाव, आध्‍यात्मिक चेतना के प्रसार के साथ – साथ भातृत्‍व भाव की भावना जागृत होती है । श्री अग्रवाल ने कहा कि जनवरी – फरवरी माह में देश के विभिन्‍न स्‍थानों पर श्रीराम कथा अखण्‍ड नवधा रामायण, श्रीमद भागवत कथा, श्री श्‍याम भजन महोत्‍सव का धुमधाम के साथ आयोजन हो रहा है ।

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कथावाचक पंडित श्री अनिल शर्मा जी से आशीर्वाद लिया । कथा व्‍यास पीठ से पंडित जी ने अपनी अमृतमयी वाणी से भगवान श्री कृष्‍ण एवं सुदामा के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सुदामा चरित्र के माध्‍यम से सच्‍ची मित्रता, भक्ति, त्‍याग और समर्पण का मार्मिक संदेश मिलता है ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now