एचटीपीएस की मेजबानी में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा। कोरबा पश्चिम में शनिवार को अंतर क्षेत्रीय पाॅवर कंपनीज टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हो गई है। खेल का शुभारंभ मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह ने बाॅल की सर्विस देकर किया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ उतरें और खेल का आनंद लें। यह खेल स्पर्धा तीन दिनों तक होगी।

खेल की मेजबानी

हसदेव ताप विद्युत संयंत्र, कोरबा पश्चिम कर रहा है। रविंद्र सांस्कृतिक मंच (सीनियर क्लब) के भवन में यह स्पर्धाएं चल रही हैं। खेल में पाॅवर कंपनीज की सात टीम हिस्सा ले रही हैं।

इनमें रायपुर सेंट्रल, दुर्ग रीजन, डीएसपीएम कोरबा पूर्व, एबीटीवीएस

मड़वा, रायपुर रीजन, एचटीपीएस कोरबा पश्चिम और बिलासपुर रीजन शामिल हैं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now