जमनीपाली साडा कॉलोनी में पहली बार धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा। जमनीपाली साडा कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पीछे सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में इस वर्ष पहली बार गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन 26 जनवरी, सोमवार को प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा।

मार्निंग वॉक कमेटी की ओर से लायन राजेन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसमें कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में शिवदानी शर्मा, सीताराम यादव, आर.पी. सिंह, मुरारी लाल सारथी, बिजूमन जॉय, विनोद अग्रवाल, श्याम सुंदर नामदेव, श्याम बिहारी शर्मा, नंद किशोर सिंह, एल.एम. केशर, भैया लाल यादव, रमेश जादूगर, राधेश्याम प्रसाद, एम. अंसारी, दशरथ वर्मा, महेश अग्रवाल, गेंदलाल साहू, बैद्यनाथ अग्रवाल, प्रेमकुमार अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

मार्निंग वॉक कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय बनाने की अपील की है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now