छत्तीसगढ़ जनवार्ता
बुंदेली/कसईपाली।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां सरस्वती विद्या मंदिर बुंदेली–कसईपाली में वार्षिकोत्सव 2026 के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रेमचंद पटेल जी (माननीय विधायक) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आरती नरेंद्र साहू (समाज सेवक) शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त विशेष अतिथियों में ग्राम के सरपंच नीतीश प्रताप सिंह, कमला देवी (जनपद सदस्य), साखाराम कश्यप (सरपंच), रजनी सूर्यवंशी (सचिव), रूपसिंह विंध्यराज (पूर्व जनपद सदस्य), गीता देवी (पूर्व सरपंच), धर्म सिंह, नेतराम यादव, उमा बाई (सरपंच), शिवलाल सिंह कंवर (सरपंच देवरी), दिलेश कंवर (सरपंच जवाली) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो दर्शकों को भावविभोर कर देंगी। वहीं विद्यालय के शिक्षकगण द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विकास योजनाओं, कार्यप्रणाली एवं शिक्षा के स्तर की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी, जिससे समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विश्वास को और अधिक मजबूती मिलेगी।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने क्षेत्र के समस्त गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।










