कटघोरा में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

 

कोरबा (कटघोरा), 22 जनवरी 2026।

वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 के नागरिकों के लिए आयुष विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कटघोरा की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस आयोजन में वार्ड पार्षद निसार अहमद सहित मोहल्ले की मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायकों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। वार्डवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

शिविर के दौरान लगभग 60 पंजीकृत मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। साथ ही डॉ. नेहा मिंज द्वारा मरीजों को खान-पान, परहेज एवं स्वस्थ जीवनशैली संबंधी आवश्यक सलाह दी गई।

शिविर को सफल बनाने में स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर, CHC कटघोरा के स्टाफ सत्यनारायण निराला, शेख रिज़वान एवं सरस्वती राठिया का कर्मनिष्ठ और अनुकरणीय योगदान रहा। उनके सहयोग से यह स्वास्थ्य शिविर सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now