दीपका पुलिस ने नगीनझोरखी हत्याकांड का चंद घंटों में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कोरबा/दीपका | 17 जनवरी 2026

थाना दीपका क्षेत्र के नगीनझोरखी में हुई युवती की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को दीपका पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-01 नगीनझोरखी निवासी रामकुमार साहू (60) ने थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 जनवरी 2026 की शाम 6 से 7 बजे के बीच उनकी 23 वर्षीय बेटी नम्रता साहू घर पर अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर धारदार हथियार से उसके चेहरे, गले और गर्दन पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 103(1), 331(4), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही राहुल जोगी (25), पिता परसन जोगी, निवासी बांधाखार थाना पाली (हाल मुकाम सिरकी खुर्द, थाना दीपका) को बाघा बॉर्डर–हरदीबाजार रोड के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 16 जनवरी की शाम मृतिका को घर में अकेला देखकर हत्या की थी। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार (कत्ता) तथा उसके पहने हुए कपड़े जब्त किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now