मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

कोरबा छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जनवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर रिस्दी, दादरखुर्द तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) नकटीखार का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, पीएनसी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार, पैथोलॉजी एवं वैक्सीनेशन कक्ष का अवलोकन किया तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। पाई गई कमियों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर रिस्दी में साफ-सफाई सुनिश्चित करने, सीजीएमएससी से आईडी जनरेट कर ऑनलाइन दवा मांगपत्र भेजने, मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष से मरम्मत प्रस्ताव भेजने, बायोमेडिकल वेस्ट के उचित निपटान, बिजली मीटर लगाने तथा अहाता व पहुंच मार्ग निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर नकटीखार में अस्पताल के सामने कर्मचारियों के नाम प्रदर्शित करने, संकेतक बोर्ड लगाने, रोजाना एनसीडी स्क्रीनिंग (ऑफलाइन व ऑनलाइन) करने, एचआरपी सूची प्रदर्शित करने, पीएमएसएमए के तहत शत-प्रतिशत एचआरपी महिलाओं की विजिट सुनिश्चित करने, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, दवाओं की उपलब्धता तथा ओटी मरम्मत हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर दादरखुर्द में प्रत्येक गुरुवार को “सियान जतन क्लिनिक” आयोजित करने तथा न्यूनतम 50 ओपीडी रखने, परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने और अस्पताल परिसर में शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने वालों के विरुद्ध पुलिस शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

डॉ. केशरी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में दस्तावेजों का सही संधारण किया जाए तथा सभी चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यदिवस में आधार आधारित उपस्थिति दर्ज कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now