कोरबा छत्तीसगढ़
टीपी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज एक *महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक* का सफल आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना, संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को लेकर गहन व सार्थक चर्चा हुई। इस बैठक का नेतृत्व *उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी* एवं *भाजपा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी* ने किया। संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
साथ ही *भाजपा के प्रस्तावित जिला कार्यालय के भूमिपूजन,* कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अन्य तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जो संगठन की एकजुटता और ऊर्जा का प्रतीक है।












