पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को मकर सक्रांति की दी हार्दिक शुभकामनाएं

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सूर्य उपासना का पावन पर्व मकर सक्रांति की कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर कोरबावासियों के लिए सुख – समृद्धि, अमन – चैन, वैभव, ऐश्‍वर्य, उन्‍नति, प्रगति, आदर्श, प्रसिद्धि, दीर्घायु होने की कामना की है ।

 

श्री अग्रवाल अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह पर्व शीत रितु के जाने तथा बसंत रितु के आगमन का प्रतिक है । इस दिन को भगवान सूर्यदेव की उपासना और स्‍नान तथा दान पुण्‍य का पर्व भी मानते हैं । मकर सक्रांति के पर्व को अलग – अलग राज्‍यों में लोहड़ी, पोंगल, संकरात, खिचड़ी के नाम से भी श्रद्धा, उमंग और हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाता है ।

 

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now