कोरबा छत्तीसगढ़
विकासखंड कटघोरा के अंतर्गत दीपका में आज अशासकीय विद्यालय संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का तृतीय वर्ष का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक गण एवं गण मान्य नागरिकों सहित क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे जिसमें कटघोरा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री प्रेमचंद पटेल जी,विशिष्ट अतिथियों में ज्योति नंद दुबे जी पूर्व अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग छत्तीसगढ़,राजेंद्र सिंह राजपूत अध्यक्ष नगर पालिका निगम दीपका,अक्षय दुबे जी जिला अध्यक्ष आशासकीय विद्यालय संघ जिला कोरबा,श्रीमती संगीता साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका निगम दीपका, अरुणीश तिवारी पार्षद,ज्योति तिवारी पार्षद,श्रीमती कल्पना बेंजामिन -नोडल अधिकारी दीपका,श्री प्रेमचंद साहू थाना प्रभारी दीपका , सत्य प्रकाश सिंह संयोजक चरक संहिता व ब्लॉक के शिक्षक शिक्षिकाए साथी उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के शुभारंभ में पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण आचार्य विधि अनुसार किया गया इसके पश्चात उपस्थित शिक्षकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें नृत्य गीत एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां को शामिल किया गया कार्यक्रम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष में शिक्षकों ने उसे उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया अपने उद्बबोधनों में अतिथियों ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से शिक्षकों में कौशल विकास आत्म विश्वास एवं मंचीय प्रस्तुति क्षमता में वृद्धि होती है जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों पर भी पड़ता है अन्य प्रमुख उपस्थित शिक्षक को में भौनेन्द्र डहरवाल, एस आर अमित ,सुनीता यादव ,नारायण चंद्रा ,आर एस मनहर ,ममता मनहर, प्रतिभा यादव ,रेनू तिवारी, आकाश पांडे, पुष्पा श्रीवास ,जगतराम साहू ,शैलेंद्र द्विवेदी ,सत्यासाक्षी नाग ,मनोरा लकड़ा , मोंटू प्रसाद ,पी एच द्विवेदी ,शैलेंद्र सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष धर्म तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आशीष साहू जी के द्वारा प्रदाय की गई ।इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समयानुसार शिक्षकों का भी छात्रों की भांति सर्वांगीण विकास आवश्यक है तथा ऐसे मंच जहां उन्हें अपने प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं अंत में यह भी जानकारी दी गई कि आगामी वर्षों में अशासकीय विद्यालय संघ द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है जिसमें पूरे जिले की शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित की जावेगी ।












