थाना कटघोरा पुलिस ने चंद घंटों में बीजेपी नेता अक्षय गर्ग हत्याकांड का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में

 

कोरबा | कटघोरा | रिपोर्टर – गणेश राम सूर्यवंशी

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में हुई बीजेपी नेता एवं ठेकेदार अक्षय गर्ग की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया है।

दिनांक 23 दिसंबर 2025 को अक्षय गर्ग अपने कार्य के सिलसिले में ग्राम कटोरी नगोंई स्थित अपने कैम्प पहुंचे थे। सुबह लगभग 10 बजे, वे कैम्प गेट के पास मजदूरों से कार्य को लेकर चर्चा कर रहे थे, तभी एक चारपहिया वाहन से आए आरोपियों ने उन पर लोहे की टंगिया और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद परिजन एवं सहयोगी उन्हें तत्काल हरिकृष्ण अस्पताल, कटघोरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में मृतक के भाई जय गर्ग की रिपोर्ट पर थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 425/25, धारा 103(1), 238, 61(2), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

मिर्जा मुस्ताक अहमद (27 वर्ष), निवासी ग्राम मलदा – मुख्य आरोपी

विश्वजीत ओगरे (21 वर्ष), निवासी सिंघिया कोरबी

गुलशन दास (26 वर्ष), निवासी ग्राम मलदा

एक विधि से संघर्षरत बालक

आरोपियों की भूमिका

मिर्जा मुस्ताक अहमद ने हत्या की योजना बनाई और सबसे पहले मृतक के पेट पर वार किया।

विश्वजीत ओगरे ने लोहे की टंगिया से मृतक के सिर पर हमला किया।

गुलशन दास मृतक की गतिविधियों और आवागमन की सूचना मुख्य आरोपी को देता था।

हत्या का कारण

व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता: क्षेत्र में ठेकेदारी को लेकर विवाद

राजनीतिक रंजिश: पूर्व जनपद चुनाव में दोनों के बीच सीधा मुकाबला

चुनाव के बाद मृतक के बढ़ते सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव से आरोपी आक्रोशित था

जप्त सामग्री

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने:

लोहे की टंगिया

चाकू

चारपहिया वाहन (CG 12 BF 4345)

घटना समय पहने कपड़े

मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए

पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आईजी सजीव शुक्ला एवं एसपी सिद्धार्थ तिवारी पहुंचे। उनके निर्देशन में एएसपी नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।

इस सफल कार्रवाई में कटघोरा थानाप्रभारी धरम नारायण तिवारी, साइबर सेल, FSL टीम सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now