कटघोरा में प्रतिष्ठित व्यवसायी की हत्या से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

कोरबा ब्रेकिंग

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कटघोरा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अच्छा गर्ग की जटगा क्षेत्र के केशल पुरा ग्राम के समीप अज्ञात लोगों ने ताबडतोल हमला कर दिया जिससे उनकी कटघोरा अस्पताल लाया गया

घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए कटघोरा स्थित हरि कृष्ण हॉस्पिटल लाया गया, जहाँ अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों और चाहने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

फिलहाल घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे कारण क्या था और यह वारदात किन परिस्थितियों में हुई।

कटघोरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now