कोरबा छत्तीसगढ़
1 दिसंबर 2025 को सुबह 8 बजे, घंटाघर ओपन थिएटर ग्राउंड, कोरबा में बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस मैराथन में लगभग 70 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग कर अपनी फिटनेस तथा खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
मैराथन के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पाकर अनिल यादव (निवासी पामगढ़) ने बाजी मारी, जबकि महिला वर्ग में वर्षा कंवर (निवासी रजगामार) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल पुरस्कार प्रदान की गई। इसके साथ ही द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतियोगियों को सद्भावना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के परिणाम—
प्रथम: अनिल यादव (पामगढ़)
द्वितीय: सत्यनारायण (देवरी)
तृतीय: अनिकेत राठिया
महिला वर्ग के परिणाम—
प्रथम: वर्षा कंवर (रजगामार)
द्वितीय: केशर वैष्णव (रजगामार)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा की माननीय महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति नूतन सिंह ठाकुर जी, एमआईसी सदस्य व पार्षद हितानंद अग्रवाल जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रुक्मणी नायक जी, तथा श्री सुरेश क्रिस्टोफर, देवेंद्र सिंह राजपूत, राजेश पांडे, शिव कंवर, राकेश राठौर सहित अनेक नागरिक एवं नवभारत की पूरी टीम मौजूद रही।
नवभारत मैराथन 2025 ने न केवल युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि एक स्वस्थ समाज के संकल्प को भी मजबूत किया।












