क्षतिपूर्ति राशि को लेकर धनरास के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय को घेरा

कोरबा छत्तीसगढ़
कटघोरा में NTPC की क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान में हो रही देरी से नाराज़ ग्रामीणों ने आज तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया। राखड़ प्रभावित धनरास गांव के सैकड़ों ग्रामीण, महिलाओं के साथ, SDM कार्यालय पहुंचे और राजस्व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि NTPC प्रबंधन ने एक वर्ष की क्षतिपूर्ति राशि दो महीने पहले ही राजस्व विभाग को दे दी थी। लेकिन अब तक यह राशि हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पाई है। हर

साल यह रकम ग्राम पंचायत के खाते में सीधे जमा की जाती थी, लेकिन इस बार विभाग के पास फँसी हुई है। ग्रामीणों ने दीपावली से पहले राशि जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि त्योहार नजदीक है और मुआवज़ा न मिलने से गांव में आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने कटघोरा SDM तन्मय खन्ना से मिलकर तत्काल क्षतिपूर्ति राशि आबंटित करने की मांग रखी। SDM ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now