डी पी ओ ने 50हजार रुपए लेने के आरोपों को किया खंडन कहा आरोप निराधार है

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा जिले में प्रकाशित समाचार — “डीपीओ ने परियोजना अधिकारी से मांगा 50 हजार रुपये” — के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए आरोपों को पूर्णतः असत्य और निराधार बताया है।

डीपीओ ने कहा कि परियोजना अधिकारी श्रीमती ममता तुली द्वारा उनके वर्ष 2022-23 के लंबित अवकाश प्रकरण को स्वीकृत कराने हेतु दबाव बनाया गया था। परीक्षण में पाया गया कि उनकी सर्विस बुक बिना अनुमति के अपने पास रखी गई थी और उसमें बिना स्वीकृति के प्रविष्टियाँ कराई गईं। इस पर 08 जुलाई 2025 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, जिसका संतोषजनक जवाब न मिलने पर 07 अक्टूबर 2025 को चेतावनी पत्र जारी किया गया।

 

डीपीओ ने बताया कि 08 अक्टूबर को आयोजित समीक्षा बैठक में कार्य के प्रति सतर्क रहने की हिदायत देने पर श्रीमती तुली ने अवकाश स्वीकृति को लेकर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि न तो उनके द्वारा और न ही लिपिक शिव शर्मा द्वारा किसी प्रकार की राशि की मांग की गई।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now