कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत श्रमिक संगठन इंटक पदाधिकारियों के साथ बैठक

कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा :- कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के कोरबा जिला पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रामचंद्र खुटिया ने आज 10 अक्टूबर शुक्रवार को श्रमिक संगठन इंटक पदाधिकारियों के साथ बैठक ली । जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी कोरबा में इंटक पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री खुटिया ने कहा कि महात्मा गांधी का, पंडित नेहरू जी का कहना था कि जिसको काम करना है उसे सलीके से टैं्रड होना जरूरी है तथा सरदार पटेल जी का मत था कि संगठन के बिना संख्या बल बेकार है । वह एकता और अनुशासन पर बल देते थे । श्री खुटिया ने कहा कि समय के साथ हमको चलना है और समय के साथ हमारे पास काम करने की क्षमता होना चाहिए । उन्होंने कहा कि इंटक भारत में सबसे बड़ी श्रमिक संगठन के रूप में मजदूरों का हक दिलाते आ रहा है । निजीकरण के इस दौर में जब श्रम कानून उद्योगपतियों के अनुसार बनाया जा रहा है, इन परिस्थितियों में भी इंटक मजदूर हित के साथ खड़ा है।

बैठक को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हम संगठन को मजबूत कर अपने हक की लड़ाई के लिए सदैव तैयार रहें । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि आने वाला समय संघर्षपूर्ण है । एकजूटता से ही हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं । इंटक एवं कांग्रेस संगठन ने हमें जो पहचान दी है उसको बरकरार रख हमें संगठन को मजबूत कर मजदूरों का हक दिलाना होगा । कांग्रेस और इंटक दोनों एक सिक्के के दो पहलू है ।
इंटक बैठक के बाद बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं पसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकरियों के साथ बैठक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नत्थूलाल यादव, मनोज चौहान, हरीश परसाई, विकास सिंह, बी एन सिंह, राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी, रामइकबाल, के पी चंद्रवंशी, कुसुम द्विवेदी, ललन तिवारी, जयप्रकाश यादव, रमेश मिश्रा सहित एनटीपीसी, एसईसीएल, सीएसईबी पूर्व – पश्चिम, कुसमुण्डा, बालको आदि क्षेत्र के श्रमिक संगठन इंटक के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे ।

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now