युवा पत्रकार हीरा दास महंत का निधन, मुंढाली में आज होगा अंतिम संस्कार

कोरबा समाचार

कोरबा। क्षेत्र के निर्भीक और प्रतिभाशाली पत्रकार हीरा दास महंत का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वे अपनी निडर पत्रकारिता और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे।

हीरा दास महंत IBN 24 न्यूज़ चैनल से जुड़े हुए थे और अपनी सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। सामाजिक मुद्दों को निडरता से उठाने और सच्चाई को सामने लाने की उनकी शैली ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशेष स्थान दिलाया था।

उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। साथी पत्रकारों, शुभचिंतकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

स्व. हीरा दास महंत का अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम मुंढाली में किया जाएगा।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। 🕊️

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now