कोरबा: पीडीएस दुकान पर आदिवासी महिला से अभद्रता, मारपीट व धमकी

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा। इंडस्ट्रियल एरिया खरमोरा वार्ड 31 की आदिवासी महिला संगीता सिंह (30 वर्ष) ने उचित मूल्य दुकान क्रमांक 551001125 की संयोजिका नेहा शर्मा और कर्मचारी नवेन्द्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार, महिला को कई बार राशन देने से इंकार किया गया और गाली-गलौच करते हुए सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। आरोप है कि 20 सितंबर को नेहा शर्मा ने उनका राशन कार्ड छीनकर फाड़ने का प्रयास किया और स्टूल उठाकर मारपीट की। वहीं, कर्मचारी नवेन्द्र ने महिला के साथ छेड़छाड़ व धक्का-मुक्की की।

पीड़िता का कहना है कि दोनों आरोपियों ने उन्हें व उनके पति को धमकी दी कि “जहाँ शिकायत करनी है करो, रास्ते में मिली तो जान से मरवा देंगे।” महिला ने इसे आदिवासी उत्पीड़न का मामला बताते हुए प्रशासन से एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now