रामसेतु एवं राजेंद्र नगर चौक के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान 11 स्पीड बाइकर्स/मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही की गई।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

आज दिनांक 01.10.2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा रामसेतु एवं राजेंद्र नगर चौक क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुल 11 स्पीड बाइकर्स/मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही की गई।

इनमें से *6 मोटरसाइकिलें, जिनकी आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी, को धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत जप्त किया गया है* वहीं अन्य 5 मोटरसाइकिलों पर, जिनमें कहीं आगे तो कहीं पीछे नंबर प्लेट नहीं थी अथवा अधूरी नंबर प्लेट पाई गई, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा इस प्रकार की आकस्मिक चेकिंग कार्रवाई लगातार जारी है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी सख़्त कार्यवाही की जाएगी

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now