कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा :- जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी की 93वे जयंती कार्यक्रम मनाया गया । आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ.मनमोहन सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया । डॉ.मनमोहन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि डॉ.सिंह अपनी नम्रता कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं । डॉ.मनमोहन सिंह ने भारत के वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया जो भारत के आर्थिक इतिहास में एक निर्णायक समय के रूप में याद किया जाता है । उनके आर्थिक सुधारों को लागू करने की उनकी भूमिका की सभी ने सराहना की थी ।
बुधवारी वार्ड क्र.23 के पार्षद सुकसागर निर्मलकर ने पूर्व प्रधान मंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा कि डॉ.सिंह राजनीति में आने पहले अर्थशास्त्र के अध्यापक के तौर पर कार्य किया और काफी ख्याति अर्जित की । बाद में वित्त मंत्री के पद पर कार्य करते हुए देश को आर्थिक भंवर से बाहर निकाला । डॉ.सिंह को भारत के आर्थिक सुधारों का प्रणेता माना जाता है । पार्षद सुभाष राठौर, पूर्व पार्षद मनकराम साहू, अविनाश बंजारे, जिला कांग्रेस पदाधिकारी रमेश वर्मा ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर सुनील उपाध्याय, सुरेश दास, सलमान रजा, भोलु गुप्ता, अमित पन्ना एवं जिला कांग्रेस कार्यालय के महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे ।












