स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत रखा गया स्वास्थ्य शिविर।

कटघोरा(कोरबा)25/09/2025
संचालनालय आयुष विभाग रायपुर के निर्देशानुसार और आयुष जिलाधिकारी डॉक्टर उदय शर्मा जी के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटघोरा द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। जिसमें आज अभियान का आठवां दिवस है इस अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर
कटघोरा द्वारा पुरानी बस्ती वार्ड न.11 रहमानिया चौक कटघोरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें सभी महिलाओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच व नि:शुल्क दवाई वितरण और सेवाएं दी गई। साथ में पोषण पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम रखा गया जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में पोषण जागरूकता को बढ़ाना और कुपोषण को दूर करना है जिसमें मुख्य उद्देश्य *1.जागरूकता बढ़ाना- महिलाओं और बच्चों को पोषण के महत्व और पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी देना। 2.स्वास्थ्य में सुधार – मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार करना।*
*3.समुदायों का सशक्तिकरण- पोषण संबंधी गतिविधियों में लोगों को सक्रिय रूप में शामिल होने को कहा गया।*
स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित डॉक्टर श्वेता एक्का आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया गया। अब्दुल अहमद खान
( फार्मासिस्ट), रामेश्वरी यादव (योग प्रशिक्षक ), शेख रिज़वान व लक्ष्मण सिंह कंवर का विशेष सहयोग रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now