ग्राम बीजा रोड और साल्हेकांपा मोड़ में अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

 

बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

बिलासपुर। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।

पहली कार्रवाई बीजा रोड नऊवा मोड़ के पहले सागौन प्लॉट के पास की गई, जहाँ आरोपी लवकेश कश्यप उर्फ लक्की निवासी कोटा के कब्जे से 129 नग 180 एमएल वाली प्लेन शराब की शीशियाँ बरामद हुईं। कुल 23.2 लीटर शराब की कीमत लगभग 10,320 रुपये आंकी गई है।

वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम सोनबंधा साल्हेकांपा मोड़ के पास की गई, जहाँ आरोपी प्रदीप कुर्रे निवासी सोनबंधा के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 600 रुपये है, जब्त की गई।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now