बालिका संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

छत्तीसगढ़ जनवार्ता
दिनांक 21.09.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की कक्षा 10 वीं पढ़ती है जिसे मोहल्ले का रहने वाला गोल्डी उर्फ छत्र प्रसाद केंवट द्वारा डरा धमका कर जुलाई 2025 से लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बालात्कार किया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकण्डा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी गोल्डी उर्फ छत्रपाल प्रसाद केंवट को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर दिनांक 22.09.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now