पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने शारदीय नवरात्र की कोरबावासियों को बधाई व शुभकामनाएंदी

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कोरबा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शारदीय नवरात्र पर्व एवं महाराजा अग्रसेन जयंती पर्व के शुभ अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में शक्ति एवं भक्ति के नव दिनों के नवरात्रि का यह पर्व कोरबावासियों के जीवन में वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, समृद्धि तथा दीघार्यु लेकर आएं ।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि नवरात्रि पर्व का आयोजन प्राचीनकाल से समाज को सुविकसित करने लोंगो में जागृति, सदभावना, सामूहिकता और भारत और भारतीयां को एक सूत्र में बांधने के लिए किया जाता रहा है ।

 

श्री अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि के व्रत व मां दुर्गा की आराधना महासिद्धि देने वाले तथा यश, धन – धान्य, सुख – शांति, आदि की प्राप्ति कराते हैं। नवरात्रि का यह पर्व माता रानी क कृपा से कोरबा वासियों के जीवन में नया उत्साह लेकर आए, सभी के जीवन को संयम व सामर्थ्य से परिपूर्ण करे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now