बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी में शुक्रवार (19 सितंबर 2025) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद और गुस्से में आकर बेटे ने अपनी ही माँ की धारदार टंगिया से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी स्वयं थाना चकरभाठा पहुंचा और जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को हथियार समेत घटना की जानकारी दी।
थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विष्णु कैवर्त्य (उम्र 38 वर्ष, पिता स्व. अमरु कैवर्त्य, निवासी ग्राम सरवानी) सुबह करीबन थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसके बच्चों की तबीयत खराब रहने के लिए वह अपनी माँ को जिम्मेदार मानता था। कई बार समझाने के बावजूद बात न मानने पर वह गुस्से में आ गया और धारदार टंगिया से अपनी माँ पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी विष्णु कैवर्त्य को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त टंगिया जब्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टेम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।












