अवैध शराब के विरुद्ध कोनी पुलिस की कार्यवाही • आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18.09.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम निरतु का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सीबी शाइन होंडा से अवैध रूप से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब लेकर तुरकाडीह की ओर जा रहा है।

सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ तुरकाडीह चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम चिंता राम सूर्यवंशी पिता हरप्रसाद उम्र 26 वर्ष निवासी निरतु आवास पारा थाना कोनी बताया।

आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक डिब्बे में रखी कुल 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹3,000/-) तथा घटना में प्रयुक्त सीबी शाइन मोटरसाइकिल (कीमत ₹30,000/-) जब्त की गई। जब्त माल की कुल कीमत लगभग ₹33,000/- आंकी गई।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now