प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ, एचटीपीएस में देखा व सुना गया

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा 17 सितंबर 2025- धार (मप्र.) में आयोजित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सभा का सीधा प्रसारण हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के विद्युत संयंत्र परिसर में किया गया। विद्युतकर्मियों एवं श्रमिकों के साथ मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना। पॉवर कंपनी मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार यहां सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस अवधि में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, पीके स्वैन, राजेश पांडेय, केएनबी राव एवं महिमा मिंज समेत अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now