बिलासपुर पुलिस एवं SBI बिलासपुर के तत्वाधान में चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान*

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

बिलासपुर:कार्यक्रम के दौरान साइबर एक्सपर्ट एवं बैंक के कर्मचारियों द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप डिजीटल अरेस्ट, सेक्सटार्सन (वीडियो कॉलिंग के माध्यम से), वॉट्सएप्प की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकॉईन, दुरिजम प्लॉन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, ऑनलाईन लोन एप्प व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आमजनों के गुम हुये मोबाईल को वितरण किया गया। पिछले एक वर्ष में बिलासपुर पुलिस द्वारा 500 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर आमजनों को लौटाया गया है।
उक्त साइबर सुरक्षा के कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर श्री राजेंद्र जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण/ACCU श्री अनुज कुमार , नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा एवं SBI के सीनियर मैनेजर श्री बृजेश गुप्ता सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now