छत्तीसगढ़ जनवार्ता
बिलासपुर। कलेक्ट्रेट एवं एसपी कार्यालय के पास मंगलवार को पुलिस ने जमीन विवाद के आरोपी नारायण खरे (46), निवासी नरगोडा थाना सीपत को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान परिजनों ने विरोध किया और पुलिस पर बर्बरता व रिश्वतखोरी का आरोप लगाया, जिसका पुलिस ने खंडन किया है।
नारायण खरे पर अपनी मां उर्मिला बाई से मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाने का आरोप है। पीड़िता एक माह से अधिक समय तक सिम्स अस्पताल में भर्ती रही, जहां उनका हाथ फ्रैक्चर पाया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सीपत में धारा 296, 115(2), 351(2), 117(2), 118(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज है।












