एचटीपीएस में उत्साह से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा पश्चिम 16 अगस्त 2025- हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में 79वां स्वतंत्रता दिवस बडे़ ही उत्साह के साथ मनाया गया। विद्युत संयंत्र परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने बलिदानी वीरों के शहादत को नमन करते हुए ध्वज फहराया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता बीपी पाटले, एमके. गुप्ता, पीके स्वैन, राजेश कुमार पाण्डेय, पीके. मलघानी, केएनबी.राव, महिमा मिंज, एससी पाठक, एस. जार्ज, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके.कुरनाल और संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव व महिला मंडल की पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के मंच से मुख्य अभियंता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 500 मेगावाट की ईकाई क्र. 05 ने बीते वित्तीय वर्ष में 224 दिन तक निरंतर विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान बनाया है। वहीं विशिष्ट तेल खपत की मात्रा में कमी दर्ज की गई है, जो 0.144 मिली. प्रति किलोवाॅट अवर है। जबकि 210 मेगावाॅट की ईकाई क्र. 04 में भी विशिष्ट तेल खपत की मात्रा में कमी आई है, जो 0.411 मिली. प्रति किलोवाॅट अवर है। इसके लिए संचालन संधारण की टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

हसदेव बांगो जल विद्युत संयंत्र माचाडोली ने बीते वित्तीय वर्ष में 419.414 मिलियन यूनिट वार्षिक उत्पादन कर कीर्तिमान रचा है। जो छत्तीसगढ़ राज्य गठन वर्ष 2000 से अब तक का सबसे उच्चतम विद्युत उत्पादन है। इसके लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।

उत्तम कार्य निष्पादन के लिए राज्य स्तर पर कार्यपालन अभियंता आरके.कौशिक को मुख्यालय डंगनिया रायपुर में पदक, प्रशस्ति पत्र एवं 5000
रुपए नकद राशि से सम्मानित किया गया।

मुख्यालय की अनुशंसा पर विद्युत गृह में मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव के हाथों सतीश बरडिया, नितेश कुमार अग्रवाल, प्रकाश जैन, नीलिमा कौशिक, विकास उईके को प्रशस्ति पत्र, पदक एवं नकद राशि से सम्मानित किया गया। 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में दीर्घसेवा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव की उत्कृष्ट दीर्घ-सेवा व उपलब्धियों को भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा करतल ध्वनि के साथ खड़े होकर सम्मान दिया गया।

स्थानीय स्तर पर सम्मानित होने वाले 54 अधिकारी- कर्मचारियों के अलावा 32 समूह पुस्कार भी बांटे गए। श्रमिक साथियों को प्रोत्साहित करते हुए 17 ठेकाश्रमिकों को भी पुरस्कृत किया गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now