बिलासपुर छत्तीसगढ़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (आईपीएस)द्वारा दुर्घटना कारित कर मवेशियों को मारने वाले आरोपी वाहन चालक और मवेशी मालिक को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश प्राप्त हुआ था । दिनाँक 14/07/2025 को मध्य रात्रि को अज्ञात वाहन द्वारा ग्राम बारीडीह में अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पुर्वक वाहन चलाकर सड़क पर बैठे मवेशियों को दुर्घटना ग्रस्त किया गया जिस कारण 13 नग मवेशी की मौके पर ही मृत्यू हो गई एवं 04 मवेशी घायल हो गए थे । रिपोर्ट पर मवेशी मालिक और वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात वाहन की दिन-रात लगातार पतासाजी की जा रही थी। उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर थाना रतनपुर के टेक्नीकल टीम के कड़ी मेहनत व अथक प्रयास से हज़ारो वाहनो में से दुर्घटना करने वाले वाहन ट्रेलर को खोजने में सफलता मिली।उक्त रास्ते में स्थित प्रत्येक सीसीटीवी कैमरा को देखा गया।जिसके परिणामस्वरूप घटना कारीत वाहन का मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी का होना पता चलने से आरोपी वाहन चालक रविकांत महरा से ट्रेलर को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय का लोगो से अपील है-*आपने मवेशियों को आवारा ना छोड़े **मवेशियों को लावारिस छोड़ने वाले पशु मालिकों के विरुद्ध 291 bns के तहत एफ.आई.आर दर्ज करने का प्रावधान है ; ऐसी स्थिति में आगे भी लापरवाह मवेशी मालिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जाएगा।*












