छत्तीसगढ़ जनवार्ता
कोरबा, छत्तीसगढ़ | 05 अगस्त 2025
थाना उरगा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर एक और सख्त कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी में शराब का परिवहन कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
इस कार्रवाई को कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितिन ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। थाना उरगा के प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
मामले का विवरण
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चीतापाली से भैसमा मार्ग पर घेराबंदी की। एक नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 12 BR 5908) में सवार दो युवक संदिग्ध हालत में दिखे। तलाशी के दौरान स्कूटी के फुटरेस्ट में प्लास्टिक के झोले और पन्नियों में छुपाकर रखी गई 40 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी:
- मनीष सागर, पिता गेंदराम सागर, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोतीसागर पारा, थाना कोतवाली, कोरबा
- राम सिंह गोंड, पिता लक्ष्मण सिंह गोंड, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोतीसागर पारा, थाना कोतवाली, कोरबा
दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कर्मियों की रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में प्र.आर. रामू कुर्मी (387), आर. अजय यादव (106), आर. प्रेमचंद साहू (464), आर. महासिंह सिदार (730) और आर. रामेन्द्र बर्मन (91) की विशेष भूमिका रही।
अवैध कारोबारियों पर लगातार सख्ती
थाना उरगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, नशा और अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी। ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।












