कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा, 3 अगस्त 2025 — कोरबा में बीती रात हुई कार चोरी और वाहन पंचर कांड का पर्दाफाश करते हुए दर्री पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी लक्ष्मी सोनी उर्फ अजय को गिरफ्तार कर लिया है। इंदिरा नगर से चोरी हुई स्विफ्ट कार (CG 12 H 4569) और साडा कॉलोनी से चोरी गई डिस्कवर बाइक मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज की सहायता से आरोपी की पहचान की और गोपालपुर, जमनीपाली (जिला कोरबा) से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
घटना का क्रम:आरोपी ने सबसे पहले साडा कॉलोनी क्षेत्र में कई वाहनों को चोरी करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर कई गाड़ियों के टायर पंचर कर दिए, उसने साडा कालोनी से डिस्कवर बाइक चोरी की और उसे लेकर इंदिरा नगर पहुंचा, जहां स्विफ्ट कार CG 12 H 4569 चोरी की।, इसके बाद डिस्कवर बाइक को भी पंचर कर छोड़ दिया और कार लेकर फरार हो गया।, रास्ते में कई अन्य वाहनों के टायर भी पंचर कर दिए, जिसमें एक वाहन मंत्री के भाई कौशल देवांगन की बताई जा रही है।
CCTV फुटेज से हुआ खुलासा:
पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों के CCTV फुटेज खंगालने पर आरोपी की हरकतें सामने आईं। इसके आधार पर दर्री थाना पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सरगर्मी से तलाश कर गोपालपुर, जमनीपाली से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की गई स्विफ्ट कार को पाइपलाइन के किनारे सुनसान जगह पर खड़ा किया था, जहां से कार को भी बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
नाम: लक्ष्मी सोनी उर्फ अजय, निवास: ग्राम गोपालपुर, जमनीपाली, जिला कोरबा
आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों को लेकर शिकायतें दर्ज थीं
पुलिस की सटीक और संगठित कार्रवाई:
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में
नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम में शामिल थे:
दर्री थाना प्रभारी ललित चंद्रा, प्रशिक्षणरत सब इंस्पेक्टर जयवीर सिंह राठौड़ (CISF),ASI ललित जायसवाल, आरक्षक सरोज साहू व सतीश मरकाम
इन सभी की कुशल रणनीति और तेज़ कार्रवाई के चलते आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया और मामले का खुलासा हुआ।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
यह मामला न केवल वाहन चोरी और तोड़फोड़ का है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, और प्रशासनिक सतर्कता से भी जुड़ा है।
पुलिस की सजगता ने बड़ी घटना को टाल दिया,











