ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा जिला जेल से चार कैदी फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा, 2 अगस्त 2025 — कोरबा जिला जेल से आज  सुरक्षा चक्र को भेदते हुए चार विचाराधीन कैदी फरार हो गए। यह घटना उस समय घटी जब जेल परिसर में अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने का फायदा उठाकर कैदियों ने सुनियोजित तरीके से 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफलता हासिल की।

फरार कैदियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. चंद्रशेखर राठिया
  2. सरना सिंकु
  3. राजा कंवर
  4. दशरथ सिदार

सूत्रों के अनुसार ये चारों कैदी मवेशियों की देखरेख में लगे हुए थे, जिससे उन्हें जेल परिसर में अपेक्षाकृत अधिक स्वतंत्रता मिली हुई थी। जैसे ही विद्युत व्यवस्था में खराबी आई, इन्होंने मौके का फायदा उठाकर भागने की योजना को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। चारों ओर सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, होटल और लॉज पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

फिलहाल, चारों फरार कैदियों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। जैसे ही आगे की जानकारी मिलेगी, हम आपको अपडेट देंगे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now