कांग्रेस संगठन को मजबूत करने कुसमुण्डा ब्लॉक में मंडल स्तरीय बैठक संपन्न, जयसिंह अग्रवाल ने दिए पुनर्गठन के संकेत

कोरबा छत्तीसगढ़ 

कोरबा, कुसमुण्डा:
कुसमुण्डा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत सर्वमंगला मंडल कांग्रेस एवं भैरोंताल मंडल कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संबंधित क्षेत्रों में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, ब्लॉक प्रभारी व नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, प्रभारी सहायक पालूराम साहू, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सनीष कुमार, पूर्व एल्डरमेन परमानंद सिंह एवं अश्वनी पटेल भी विशेष रूप से शामिल हुए।

बैठक में कुसमुण्डा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले दो मंडल, छह वार्ड और समस्त बूथों पर कांग्रेस संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कमेटियों के गठन में पारदर्शिता और सक्रियता होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग संगठन में काम करने के लिए तत्पर हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाए। साथ ही पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं से मार्गदर्शन लेना जरूरी है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे के तहत कुल 10 कमेटियों का गठन किया जाना है — जिनमें जिला और ब्लॉक स्तर की कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की कमेटियां शामिल हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल से काम करें, हर कार्यकर्ता को संगठन में मान-सम्मान मिलेगा और जरूरत पड़ने पर जनता के हित में सड़क पर उतरने से भी परहेज़ नहीं करेंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा ने बैठक के दौरान इमलीछापर में एसईसीएल प्रबंधन द्वारा बारिश के बीच मकान तोड़े जाने की घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि यदि जयसिंह भैय्या विधायक होते तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं।

ब्लॉक प्रभारी कृपाराम साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि पहले मंडल कमेटी, फिर वार्ड/सेक्टर कमेटी और अंत में बूथ कमेटी का गठन सुनिश्चित करें।

बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से
अनिल अग्रवाल, सुरती कुलदीप, लाखा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अंजलीना कुजुर, अनिता महंत, चित्रलेखा, भानू, संजय, ललित, संतोष यादव, मगतू राम, अमित शर्मा, टप्पू केंवट, कुलदीप चंद्रा, रचना राजवाड़े, राजू यादव, ललित यादव, संध्या पटेल, उमेंदी राम, रामलाल, संतोष प्रजापति, प्रशांत साहू, राजकुमारी केंवट, आस्था ठाकुर, सावित्री विश्वकर्मा, शालिनी गबेल, हरा बाई और मालती गभेल उपस्थित रहे

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now