कोरबा पुलिस की क्राइम कंट्रोल पर सख़्ती — जिला स्तर पर ली गई अहम क्राइम मीटिंग

कोरबा छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में आज जिला मुख्यालय में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में लंबित अपराध, मर्ग, जनशिकायतों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार और नियमों के सख्त पालन को लेकर विस्तारपूर्वक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाएं, आम जनता से सतत संवाद स्थापित करें एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। विशेष रूप से गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु रात्रिकालीन गश्त तेज करने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, अनुभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की उपस्थिति रही l

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now