चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, कटघोरा में मोदी-अडानी का पुतला दहन

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा, 22 जुलाई।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राज्यभर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कोरबा जिले के कटघोरा के जेंजरा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया।

धरने में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उनका कहना था कि मोदी सरकार ईडी और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उद्योगपति  अडानी पर भी जमकर हमला बोला। उनका आरोप था कि मोदी सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है और अडानी के इशारे पर देश के जल, जंगल और जमीन को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता, किसान और आदिवासी समुदाय की समस्याओं की अनदेखी कर केंद्र सरकार निजी उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में जुटी है।

कटघोरा के इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने भाग लिया। मुख्य रूप से पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, पुरुषोत्तम कंवर, हरीश परसाई, मनोज चौहान, नत्थू लाल यादव कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मोदी और अडानी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला करार दिया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now