बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उमाशंकर प्रसाद पिता फागुराम बरगाह उम्र 58 वर्ष निवासी एकता कालोनी नया सरकण्डा ने दिनांक 14.07.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि साइंस कालेज रोड चांटीडीह में वह मां शारदा मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान चलाता है कि दिनांक 13.07.2025 के रात्रि करीब 10.30 बजे दुकान के दरवाजा सरटर में ताला लगाकर अपने घर चला गया था, आज सुबह करीब 08.00 बजे दुकान खोलेने के लिए गया तो देखा कि उक्त दुकान का सटर खुला हुआ था एवं गल्ला में रखे नगदी रकम 25000रू. नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा के फूटेज देखने पर किसानपारा के नाबालिक बालक की तरह दिखाई दिया जिसके संबंध मंे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराने पर चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण कर संदेही को तलब कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल संदेही नाबालिक को परिजनों के साथ तलब कर पूछताछ करने पर मेडिकल स्टोर में नगदी रकम चोरी करना स्वीकार करते हुये 1500रू. को खाने पीने में खर्च कर देना एवं 23500रू. अपने पास रखना बताते हुये नगदी रकम बरामद कराया जिसे जप्त किया गया एवं नाबालिक बालक को विधिवत् बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है।












