कोरबा/कटघोरा।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी आरती नरेंद्र साहू आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आरती साहू अपने जनहितैषी कार्यों, महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने और समाजसेवा में सक्रिय भागीदारी के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखती हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें दिल से शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वास्थ्यपूर्ण जीवन की कामना की।
आरती साहू ने सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य करते हुए एक सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया है। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य सेवाएं या फिर जरूरतमंदों की सहायता – हर मोर्चे पर उनकी उपस्थिति सराहनीय रही है।












