अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 52 लीटर महुआ शराब एवं निर्माण सामग्री जप्त


थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

दिनांक 13 जुलाई 2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में “चेतना अभियान – नशा के विरुद्ध प्रहार” के तहत कोटा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को अवैध महुआ शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया है।

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी स्थित वर्मा मोहल्ला में छापेमारी कर दो अलग-अलग मामलों में कुल 52 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जैसे गैस सिलेंडर एवं मिट्टी के बर्तन जप्त किए गए।

दर्ज मामले:

  1. अपराध क्रमांक 712/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट
  2. अपराध क्रमांक 713/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट

जप्त सामग्री:

  • कुल महुआ शराब – 52 लीटर
  • कुल कीमत – ₹10,400
  • अन्य सामग्री – 2 नग गैस सिलेंडर, मिट्टी के बर्तन, शराब निर्माण उपकरण

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सोनिया वर्मा, पति नवरतन वर्मा, उम्र 40 वर्ष
    निवासी – वर्मा मोहल्ला, ग्राम गनियारी, थाना कोटा
    • जप्त – 22 लीटर महुआ शराब, 1 नग गैस सिलेंडर, 3 गंज, मिट्टी के बर्तन
  2. प्रियांशु वर्मा, पिता प्रमोद वर्मा, उम्र 18 वर्ष 9 माह
    निवासी – वर्मा मोहल्ला, ग्राम गनियारी, थाना कोटा
    • जप्त – 30 लीटर महुआ शराब, 1 नग गैस सिलेंडर, मिट्टी के बर्तन

प्राप्त मुखबिर सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:

  • निरीक्षक तोपसिंग नवरंग
  • सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, शिव कुमार साहू
  • प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, सनत पटेल, रवींद्र मिश्रा (नं. 41), घनश्याम आडिल (नं. 938)
  • आरक्षक नंद झरोखा सुमन (421), रवि राजपूत (902), जलेश्वर साहू (252), प्रफुल्ल यादव (212)
  • महिला आरक्षक दीपिका लोनिया (933)

कोटा पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में नशा के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now