धनरास पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, 100 पौधे लगाए गए

कोरबा छत्तीसगढ़

धनरास,] – ग्राम पंचायत धनरास में रविवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम सरपंच लक्ष्मी कांत कंवर एवं आदर्श युवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

 

वृक्षारोपण कार्यक्रम पंचायत भवन प्रांगण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच लक्ष्मी कांत कंवर के साथ-साथ संजू विश्वकर्मा, गुलशन सिंह, बृजपाल खूंटे, धनंजय देवांगन, ओमप्रकाश चौहान, विजय विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश देवांगन, प्रदीप देवांगन, लालकृष्ण देवांगन, हिमांशु केवट, एवं जीतेश देवांगन जैसे सक्रिय युवाओं ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

इस मौके पर सरपंच श्री कंवर ने कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। पेड़-पौधे प्रकृति के सच्चे रक्षक हैं और हमें इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।”

 

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सदस्यों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों में भागीदारी का आश्वासन दिया।

 

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now