श्रद्धा का महासावन – चारो सावन सोमवार पूरे श्रद्धा भक्ति से पूजा अर्चना के साथ होगा भव्य प्रसाद वितरण

कोरबा छत्तीसगढ़

जवाली ,,,सत्य सनातन हिंदू धर्म में सावन के महीने में भगवान शिव जी की पूजा करने का विशेष महत्व रहता है इनकी पूजा अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ-साथ जीवन में सुख शांति वैभव आता है ऐसा विश्वास उनके भक्तों को है जिसके अंतर्गत पूरे देश के साथ-साथ कोरबा जिले के सभी मंदिरों में व हमारे ग्राम जवाली के मुरई कछार में स्थित शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना कर उनके गुणों को आत्मसात करने की विशेष योजना तैयार की गई है । देश भर के भोलेनाथ के भक्त जिले के इंदिरा स्टेडियम में आयोजित कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन का प्रभाव भी है जो इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है वर्ष 2025 के सावन महीना में 14 जुलाई , 21 जुलाई , 28जुलाई,और 3 अगस्त तक चार सावन सोमवार है जिसमें विगत वर्षों की भांति पूरे श्रद्धा भाव से दर्शन पश्चात जलाभिषेक बेलपत्र श्रृंगार और पूजन किया जाएगा चारों दिशा में हर-हर बम बम, हर हर महादेव, बोल बम बोल बम के जयकारों से गूंजायमान रहेगा प्रथम दिशा जिसमें कनकी धाम का कनकेश्वर मंदिर, पाली का शिव मंदिर, कटघोरा का चकचकवा मंदिर ,बांगो बांध के तट का शिव मेला और कोरबा का शारदा विहार मंदिर बुधवारी मंदिर प्रमुख है उपनगरीय शहरी क्षेत्र में बालको , दीपका, छुरी ,जमनीपाली ,हरदी बाजार ,बरपाली, चैतमा,जटगा तुमान पसान सहित ग्रामीण क्षेत्र शिव मंदिर चाकाबुड़ा, देवरी ,जवाली ,बिंझरा आदि गांव श्रद्धा भक्ति का केंद्र बनेगा जहां एक सच्ची कहावत **एक लोटा जल सारी समस्या का हल* विश्वास श्रद्धा भाव से भक्तों का तांता लगेगा क्योंकि भोले बाबा अपने नाम के अनुरूप अल्प प्रयासों से ही सहज रूप भक्ति भाव से मिल जाते हैं । सावन मास आगाज होने के पूर्व ग्राम जवाली के शिव भक्तों द्वारा 10 दिन पूर्व से ही बैनर फ्लेक्स पूजा प्रसाद की व्यापक तैयारी कर ली गई है। विगत वर्षों से सेवा कार्य में सहयोग करने वालों भक्तों के साथ-साथ सरपंच दिलेश कुमार कंवर व 20 पंचो को इस बार भी जोड़ा जावेगा चार सप्ताह के इस भक्तिमय आयोजन की सफलता हेतु प्रत्येक सप्ताह दानदाताओं के माध्यम से प्रसादी में सहयोग करने वाले भक्तों में अंजोरसाय पटेल, रमेश ऑनलाइन ,छेछमन, तिहारो बाई ,लेहंगहीन बाई, पूर्व सरपंचीन संगीता कंवर, रुचि द्विवेदी, पूनम, चिंगरी मैंना बड़े दाई ,मोहर सिंह कंवर, लवकुश लालाराम कुंभकार, सक्कू कुर्रे भैया ,थान सिंह, हीरा सिंह , चन्द्र भुवन,राजकुमार अग्रवाल, आदि प्रमुख रहेंगे ।
मंदिर जीर्णोद्धार ,रंग रोगन ,टाइल्स लगवाने वाले व सीड़ियां बनवाने वाले भक्तों में राधेश्याम साहू गुरुजी ,बालन मैडम का परिवार ,बलराम गुरूजी ,पूर्व सरपंच वीरेंद्र पाल सिंह ,जनपद सदस्य कमल बेलदार के साथ-साथ सेवा निवृत्त कर्मचारी तिरिथ राम पटेल का विशेष योगदान रहा है । पूरे कार्यक्रम आयोजन के व्यापक रूप से प्रचार प्रसार हेतु बैनर फ्लेक्स रसीद बुक पूजन सामग्री हेतु वीरेंद्र नामदेव, मनोज कुर्रे,करनसेन,अंकित अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार तांडिया, प्रवीणद्विवेदी, पत्थर राम सारथी ,लखन सिंह ठाकुर ,मुलेंद्, फागेश्वर, हेमलाल, देवचरण साहू ,दीपक पटेल , जनपद सदस्य कमल बेलदार आदि को दायित्व दिया गया है । लाइट टेन्ट चोंगा बाजा गौतम सिंह कंवर और मकर सिंह पटेल के सहयोग से लगाया जावेगा । प्रसाद वितरण में समय दान करने वाले सहयोगी में हीरऊ राम, लल्लू राम, श्याम सिंह ,कन्हैया लाल, महिपाल, शक्ति राम ,नवयुवकों में विनीत विपुल ,पुरुषोत्तम, सूरज, शिवा शारदा अंजली बहनों एवं मनोज,जयसिंह युवको का बोल बम दल के द्वारा किया जाना है। पूजा अर्चना वह अन्य कार्यों में सहयोग करने वाले गौतम महाराज ,लखेश्वर महाराज, रामायण बईगा,भोलू बईगा सेवकों में गुड्डा राम कुंभकार ,गजानंद, कीसूम ,विजय,विश्राम कंवर, पूरन, गौरव पंच , अशोक पंच, इन्द्र सेन, डा.साहू, सुबे परिवार, ठाकुर परिवार और सिंघाली के कंवर परिवार के सहयोग से होना है । गांव के अन्य शिवालयों में अहिल्याबाई साहू जी नरेश पटेल जी के कुशल मार्गदर्शन में भी होना है उक्त सारे आयोजन व्यवस्थित ढंग से हो इसके लिए ग्रामीणों से संपर्क कर पूरी तैयारी की जा रही है । पूरे कोरबा जिला भर में विशेष पहचान रखने वाले बोल बम कंवरिया दल के लगभग 50 सदस्य पूरे जोश जुनून नशे उत्साह के साथ प्रतिवर्ष की भांति भगवान भोलेनाथ के ये भक्त शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए तैयार है ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now