कोरबा छत्तीसगढ़
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जवाली के धान खरीदी केंद्र, मंडी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। यह आयोजन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की शाखा कटघोरा के अधीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जवाली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह कंवर, समिति प्रबंधक सुखदेव प्रसाद साहू, डाटा ऑपरेटर कन्हैया लाल पटेल, ग्राम सरपंच दिलेश कुमार कंवर, दुकान व्यवसायी पुरुषोत्तम साहू, रामकिशन ट्रैक्टर्स, अविनाश चौहान सहित समिति के कर्मचारी फीरत सिंह उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण का उद्देश्य गर्मियों में तेज धूप से कर्मचारियों को होने वाली परेशानी को दूर करना है। नियमित वृक्षारोपण व उनकी देखभाल से इस समस्या से स्थायी रूप से निजात पाई जा सकेगी।
सहकारिता विभाग के मार्गदर्शन में सरपंच व प्राधिकृत अधिकारी के सहयोग से समिति की विभिन्न समस्याओं जैसे मंडी भवन का जीर्णोद्धार, रंग-रोगन, सड़क मरम्मत, गड्ढों की भराई, सोमवारी बाजार स्थित बरगद पेड़ और विद्युत खंभों का दुरस्तीकरण करने की मांग भी उठाई गई है। इससे खाद, बीज, धान व अन्य वस्तुएं लाने वाले ट्रकों, किसानों के वाहनों तथा निरीक्षण करने आने वाले अधिकारियों की आवागमन सुविधा में सुधार होगा।












